DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माता को दी गई विदाई, कुछ गांव में विसर्जन आज भी

गुरूर। बुधवार को महानवमी के पावन अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचल में अधिकांशतः जगह हवन पूजन कर विसर्जन किया गया तो कहीं-कहीं स्थान में महानवमी के अवसर पर हवन पूजन किया गया। जहां नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर प्रतिदिन पूजार्चना किया जा रहा था। ‌मंगलवार को अष्टमी हवन पूजन कर बुधवार को महानवती पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जहां ढोल बाजे के साथ डांग डोरी देवी देवता नाचते झूमते शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। इस क्रम में ग्राम ठेकवाडीह में नवमी की पावन अवसर पर हवन पूजा किया गया। जिसमें ब्राह्मण के द्वारा मंत्रौचार के साथ विधि विधान से पूजा‌ अर्चनाकार हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात नौ कन्या भोज कराया गया। जिसमें नौ कन्याओं की पूजा आरती कर सुख समृद्धि की कामना की गई। गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

You cannot copy content of this page