DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में लगा लोक कल्याण मेला, स्वनिधि योजना पुनः शुरू,ऋण सीमा बढ़ी

बालोद। लोक कल्याण मेला के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का पुनः शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत छोटे ठेला, खोमचा एवं रेहड़ी-पटरी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। नए स्वरूप में योजना के पहले कार्यकाल की ऋण सीमा ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दी गई है। दूसरे कार्यकाल में ऋण सीमा ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी गई है तथा तीसरे कार्यकाल में वेंडर्स को ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध होगा।

इस योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक सहयोग देना है, बल्कि वेंडर्स को डिजिटल रूप से सक्रिय बनाना भी है। इसके लिए लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोहिन अली ने कहा कि “यह योजना वेंडर्स की आजीविका को स्थायी और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।” कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चौधरी एवं पार्षद श्री प्रीतम यादव भी सम्मिलित हुए और उन्होंने लाभार्थियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

You cannot copy content of this page