DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंटेंसिफाइड एड्स जागरूकता अभियान, एड्स का ज्ञान बचाएं जान

गुरुर। विकासखंड गुरूर में जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे एल उईके के निर्देशन व जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर जी आर रावटे के मार्गदर्शन में निरंतर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों, समुदाय, शैक्षणिक संस्थाओं में इंटेंसिफाइड एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन कर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील भारती द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है।आईसीटीसी काउंसलर श्रीमति हेमलता कोसरे द्वारा एड्स की जानकारी, बचाव व भ्रांतियां को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र बागतराई व अन्य संस्था समुदाय में एड्स जागरूकता का आयोजन किया गया।

एड्स क्या है ?

यह एचआईवी वायरस के द्वारा फैलता है संक्रमित मनुष्य के रक्त से स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित करता है यह एक लाइलाज बीमारी है यदि समय रहते बीमारी का पता चल जाए और उपचार ले तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। वर्तमान में सभी गर्भवती माता को प्रथम त्रैमासिक मासिक में एचआईवी जॉच किया जाता है ताकि नवजात शिशु संक्रमित न हो यदि रिपोर्ट धनात्मक पाई जाती है तो उन्हें ART दी जाती है ।

एड्स कैसे फैलता है?

संक्रमित खून चढ़ाने से ,असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सिरिंज निडिल का उपयोग मुख्य इसके फैलने के कारण है।

बचाव के उपाय

लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करना, शारीरिक संबंध बनाते समय निरोध का उपयोग , खून चढ़ाने से पूर्व रक्त परीक्षण, दूषित सिरिंज का उपयोग न करें।

इन कारणों से नहीं फैलता एड्स

सामाजिक मेल मिलाप, जूठे भोजन से हाथ मिलने, मच्छर के काटने से रुमाल व दूसरे के तौलिए के उपयोग से एड्स नहीं फैलता, यह एक भ्रांतियां है। यदि किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो टोल फ्री नंबर 1097 से एवं नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में उपचार व परामर्श ली जा सकती हैं। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमति सरोज महमल्ला, श्री चैन सिंह साहू आर एच ओ श्रीमति खुशबू गोस्वामी एवं मितानिन मौजूद थे।

You cannot copy content of this page