DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“महतारी वंदन योजना महिलाओं के साथ सबसे बड़ा छलावा साबित हो रही है” – अनिला भेंड़िया

बालोद। डौंडीलोहारा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना, जिसका ढिंढोरा पीट कर बीजेपी ने चुनावी मंच सजाए थे, आज महिलाओं के लिए सबसे बड़ा धोखा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाखों पात्र बहनों का नाम सूची से काट दिया गया है। 40% महिलाओं का भुगतान बंद पड़ा है। जो महिलाएं पहले से लाभ पा रही थीं, उन्हें भी अचानक सूची से बाहर कर दिया गया। भाजपा ने वादा तो किया था 70 लाख बहनों को हर महीने ₹1000 देने का, लेकिन आज महिलाएं दोहरी मार झेल रही हैं। योजना का पैसा नहीं, ऊपर से दुगुना-तिगुना बिजली बिल, महंगी शिक्षा, महंगा स्वास्थ्य और महंगे खाद ने परिवार चलाना और मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी मौन साधे बैठे हैं और महिला एवं बाल विकास मंत्री महिलाओं का हक दिलाने की बजाय केवल कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं। कांग्रेस और मैं हर बहन के साथ खड़ी हूँ। भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता देख चुकी है, वादा करके मुकर जाना, और जनता पर महंगाई की चोट करना भाजपा की पहचान बन चुकी है।

You cannot copy content of this page