DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर: बदलेगी बालोद शहर के प्राचीन तालाब गंगासागर की सूरत, जीर्णोद्धार के लिए किया गया भूमि पूजन

बालोद-बहुत जल्द गंगासागर तालाब की सूरत बदलने वाली है। हमने गंगा सागर तालाब की दुर्दशा के संबंध में पिछले दिनों के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें हमने गंगा को “गंदा सागर” तालाब की संज्ञा दी थी। नगर पालिका प्रशासन इस तालाब की सुध लेने में जुट गया है। नए सिरे से तालाब और गार्डन की सफाई और सुंदरीकरण के कार्य होने जा रहे हैं। जिसको लेकर सोमवार को भूमि पूजन भी हो गया है। बालोद शहर के वार्ड क्रमांक 16 मे स्थित प्राचीन तालाब गंगासागर के तट पर स्थित शीतला मंदिर से लोगो की आस्था जुड़ी हुई है । गंगासागर तालाब में ही नवरात्र पश्चात् माता दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। कुछ समय से इस तालाब का पानी निस्तारी योग्य नहीं रह गया है तथा गंगासागर के तट पऱ स्थित बगीचा और वहां की लाइटिंग व्यवस्था की हालत भी बहुत दयनीय हो चुकी है। जिसके जीर्णोद्धार के लिए सोमवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन भूमिपूजन किया। सबंधित ठेकेदार को यह निर्देशित किया कि जीर्णोद्धार के इस कार्य मे गुणवत्ता को ध्यान मे रखकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करे जिससे लोग फिर से यहां की सुंदरता और आनंद को महसूस करने आ सके।

इस भूमिपूजन में कमल पनपालिया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, नरेंद्र सोनवानी महामंत्री भाजपा शहर मंडल, पार्षद गिरजेश गुप्ता, तृप्ति शर्मा पूर्व पार्षद, पिंटू जात्रे,हरीश दहिया,उमाशंकर मंत्री, केशव मंत्री,वैभव राखेचा व वार्डवासीगण उपस्थित रहे।

क्या क्या काम होंगे यहां

सबसे पहले तो गंगासागर तालाब में फैली गंदगी, जलकुंभी आदि की पूरी तरह से सफाई कराई जाएगी। जिसका ठेका अलग ठेकेदार को मिला है। इसके अलावा ठेकेदार उमाशंकर मंत्री को यहां दो कार्य करवाने का ठेका मिला है। जिसमें 19 लाख 99 हजार के लागत से यहां लाइट, पेंटिंग और फेंसिंग का कार्य होगा। साथ ही 16 लाख 42 हजार की लागत से यहां पर पेवर ब्लॉक, गार्डन और ट्यूबवेल से पानी सप्लाई संबंधित कार्य होंगे।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page