DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विज्ञान अनुसंधान यात्रा में शामिल हुई स्वामी आत्मानंद की छात्राएं

बालोद। विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्कूली शिक्षा में बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एनसीईआरटी राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान अनुसंधान यात्रा कोलकाता भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता में जिले से चयनित छात्रों का चयन किया गया जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्राएं डाली साहू एवं रितिका यादव का चयन किया गया। इसमें प्रदेश की 54 स्कूली छात्राओं 11वीं कक्षा की विज्ञान संकाय से एवं 9 जोन प्रभारी शिक्षिकाओं को शामिल किया गया। साथ ही पांच वरिष्ठ अधिकारी भी इस दल में शामिल हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया गया इसमें एनसीईआरटी के अतिरिक्त संचालक जेपी रथ के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापक के के शुक्ला ,ओपी मिश्रा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर वसीम रजा, एवं वैज्ञानिक डॉक्टर एम चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित अनुसंधान यात्रा में विभिन्न जिले से छात्राओं को विज्ञान संबंधी अनुसंधान की जानकारी दी गई।

प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रदेश में पहली बार विज्ञान अनुसंधान यात्रा की शुरुआत की गई इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को देश के प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थान ऑन तक प्रत्यक्ष अवलोकन कराकर उनकी सोच को विज्ञान और इनोवेशन के लिए विकसित एवं प्रेरित करना है इस यात्रा के माध्यम से 11वीं साइंस के गर्ल्स स्टूडेंट्स को रिसर्च की प्रक्रिया से अवगत कराया गया ।वैज्ञानिक सोच के माध्यम से नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया गया ।विज्ञान अनुसंधान यात्रा के दौरान छात्राओं डॉली साहू एवं रितिक यादव ने कोलकाता में विभिन्न इंस्टिट्यूट में पहुंचकर वैज्ञानिक सिद्धांतों को करीब से अवलोकन किया ।उन्हें रडार प्रणाली भविष्य में सिलिकॉन चिप के स्थान पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक चिप के उपयोग जैसे अत्यधिक शोध कार्यों से परिचित कराया गया ।यहां उन्हें नासा मानव रहित यह वाइजर पर बनी एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई ।विभिन्न फिजिक्स मॉडल का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि एमपी बिरला प्लैनेटेरियम में अंतरिक्ष के तारों और ग्रहों के बारे में रोचक ढंग से जानकारी प्राप्त की ।एसएन बोस इंस्टीट्यूट आफ नेशनल सेंटर फ़ॉर बेसिक साइंस में फिजिक्स और बायोलॉजी के विभिन्न उपकरण के बारे में जानकारी दी गई। साहा इंस्टीट्यूट आफ न्यूक्लियर फिजिक्स ऑडिटोरियम में मेघनाथ साहा की वैज्ञानिक जीवनी से परिचित कराया गया एवं संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी गई। विज्ञान अनुसंधान यात्रा के क्विज प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती नीलम पांडे,आरएस देशमुख, आरके सार्वा, वीरेंद्र देश लहरे, पंकज सोनी ,बीके कोसले, श्रीमती कुमुदिनी साहू एवं स्टाफ के सभी सदस्यों ने बधाई  प्रेषित की।

You cannot copy content of this page