DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नहर किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश, पीएम कर डॉक्टर ने कहा: सल्फास गोली खाने से हुई मौत

गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र में कोलिहामार से आगे नहर नाली से लगे खेत के मेड़ के पास झाड़ियों में एक युवक की लाश रविवार को सुबह 11 बजे मिली। जिसकी पहचान फागुनदाह निवासी पुष्पेंद्र साहू के रूप में हुई। जो कि घर से शनिवार को दोपहर 3:30 बजे निकला हुआ था। वह वॉल पुट्टी का काम किया करता था। घर में भी वह यही बता कर निकला था कि कहीं आर्डर मिला है जगह देखने के लिए जा रहा हूं। इस बीच उनके परिवार में किसी बच्ची का जन्मदिन था। घर वाले उसकी राह देख रहे थे कि वह आएंगे तो बर्थडे मनाएंगे ।पर वह आया नहीं। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद युवक द्वारा अपना मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर दिया गया था। घर वाले परेशान थे कि कहां चला गया? किसी के माध्यम से पता चला कि उसे बोहारडीह गुरूर के पास बाइक से जाते हुए देखा गया है। इस बीच संदेह होने पर परिजनों ने गुरूर थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दे दी थी। घर से वह बाइक से निकला था घर वालों द्वारा थाने में बाइक नंबर और अन्य जानकारी दी गई थी।

जिसके आधार पर उसकी पतासाजी चल रही थी। पर कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुर पुलिस द्वारा उसके बाइक नंबर और अन्य जानकारी व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी साझा की गई थी। रविवार को सुबह किसानों द्वारा नहर नाली के पास झाड़ियों में युवक की लाश देखी और पास में बाइक खड़ी हुई पाई गई। जानकारी मिलने पर मौके पर गुरूर पुलिस पहुंची और परिजनों को बुलाकर युवक की पहचान की गई। इधर डॉक्टर द्वारा पीएम करने पर पता चला कि युवक द्वारा सल्फास की गोली खाई गई थी जिसे अंतड़िया जल गई थी और मौके पर मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस भी पीएम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट सामने नहीं आई है। परिजनों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

You cannot copy content of this page