DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जुनियर रेडक्रास के 15 बच्चे 22 सितंबर से गंगा मैय्या मंदिर झलमला में करेंगे सेवा कार्य

बालोद। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बालोद के जुनियर रेडक्रास के छात्रो द्वारा नवरात्रि पर्व पर 22 सितंबर से गंगा मैय्या मंदिर झलमला में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। जिला संगठक बालोद व चिखली स्कूल के रेडक्रास प्रभारी चन्द्रशेखर पवार ने बताया रेडक्रास का नारा है सेवा धर्म हमारा है,,, को चरितार्थ करते हुए चिखली स्कूल के साथ साथ अन्य स्कूल व कालेज के बालक सेवा कार्य में सम्मिलित होते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ने बताया कि रेडक्रास द्वारा प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रि में नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य,सेवा, मित्रता है। बालोद जिले के रेडक्रास जुनियर्स इस सेवा शिविर में आने के लिए आवेदन देते हैं परन्तु चयन उन्हीं बच्चों का होता है जिनसे माता रानी सेवा करवाना चाहती है। प्राचार्य, पालकों की सहमति उपरान्त ही इन बच्चों को सेवा शिविर में भेजा जाता है। इस वर्ष भी 15 बच्चे झलमला में विभिन्न प्रकार की सेवा करके माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रेडक्रास के दलनायक कुशाग्र ने बताया कि हम लोगों को गंगा मैय्या मंदिर में सेवा कार्य करने में आनंद मिलता है। हम कितना भी कार्य कर लें, पर थकान बिल्कुल भी नहीं लगता। प्रतिदिन हम सुबह से उठकर मंदिर , मेला परिसर, पार्किंग स्थल, व शौचालय की साफ सफाई करेंगे। इसके पश्चात स्नान करने के बाद अन्य कार्यों में लगे सेवादारों को स्वल्पाहार का वितरण, खिचड़ी प्रसाद का वितरण, फिर साहित्य बिक्री केन्द्र में सहयोग करेंगे। सह दल नायक भास्कर ने बताया कि कुल 15 वालेंटियर इस सेवा शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, सभी को अलग अलग टोली में बांट कर कार्य किया जाएगा । प्रतिदिन अलग अलग टोली को अलग अलग कार्य का बंटवारा होगा है ,जैसे आज पहला टोली नारियल हटा रहा है तो दुसरा टोली भोजशाला में भोजन वितरित करेगा, तीसरा टोली कार्यक्रम देने आए दल के भोजन व समय समय पर चाय की व्यवस्था करेगा है। गंगा मैय्या मंदिर में पूर्ण रूप से निःशुल्क सेवा करने आए बच्चे सेवा के बदले किसी भी प्रकार का उपहार नहीं लेते हैं। इस सेवा शिविर से अनुशासन सीखने को मिलेता है। रेडक्रास जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार के कुशल मार्गदर्शन में व प्रमुख ट्रस्टी सोहन लाल टावरी के संरक्षण में विगत 15 वर्षो से लगतार सेवा कार्य करने का अवसर रेडक्रास सोसायटी बालोद को मिल रहा है। इस सेवा कार्य के लिए रेडक्रास सदस्य रेडक्रास पदेनअध्यक्ष श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, रेडक्रास राज्य चेयरमेन व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू , रेडक्रास चेयरमेन बालोद डां. प्रदीप जैन, सचिव डॉ जेएल उइके, उपसभापति श्रीमती कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष रूपनारायण देशमुख, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू एवं प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

You cannot copy content of this page