DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“हर दिन हर घर आयुर्वेद” की थीम पर हुआ शिविर का आयोजन

बालोद। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की थीम पर संचानालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कुमार झारिया के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष)सिर्री द्वारा दिनांक 01/09/25 से 21/09/25 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम कर बालक बालिकाओं को दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वस्थ्य जीवन शैली आदि के विषय में जानकारी दी
गई,वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर,0-14 वर्ष के बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वर्ण प्राशन संस्कार,30 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों का गैर संचारी रोग निदान शिविर, आंगनबाड़ी में गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को मिलेट्स के अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। आयुर्वेद औषधालय में जनसमुदाय को हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों की पहचान एवं उपयोग बताया गया एवं आयुष क्वाथ(काढ़ा)वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपरोक्त आयोजन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिर्री के चिकित्सक डॉ सत्यप्रकाश टिकरिहा, फार्मासिस्ट चुरामन लाल साहू, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला सिंह, औषधालय सेवक श्रीमती अन्नू बर्मन, अंशकालीन स्वच्छक कुंजन निर्मल ने अपना योगदान दिया।

You cannot copy content of this page