DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मां कंकालिन मैय्या मंदिर में नवरात्र पर होंगे विविध आयोजन

गुरुर । गुरुर ब्लॉक के मां कंकालिन मैय्या मंदिर कनेरी में इस नवरात्र पर विविध आयोजन किए जा रहे हैं जहां 22 सितंबर को जोत प्रज्वलन होगा। वही रात्रि में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा एकल और सामूहिक रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। 23 सितंबर को माता सेवा, 24 को जय मां शीतला जस गीत मंडली ग्राम जवरगांव धमतरी की प्रस्तुति होगी। 25 को माता सेवा, 26 को पंचमी पर जय शीतला छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी भानपुरी धमतरी (बड़े करेली कुरुद वाले) की प्रस्तुति होगी। 27 सितंबर शनिवार को माता सेवा, 28 सितंबर रविवार को श्री हरि मिलन रामधुनी मंडली केक़तीपारा चारामा की प्रस्तुति होगी। 29 सितंबर को माता सेवा, 30 सितंबर अष्टमी पर जय बैगिनगुड़ी दाई छत्तीसगढ़ी लोक रिकॉर्डिंग डांस परिवार सुरता के डोरी गौरव ग्राम निपानी बालोद की प्रस्तुति होगी। 1 अक्टूबर बुधवार को ज्योति कलश शोभायात्रा शाम 4 बजे से निकलेगी। साथ ही नौ कन्या भोज का आयोजन 30 सितंबर को शाम 5 बजे होगा।

You cannot copy content of this page