“शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख एकनाथ शिंदे छत्तीसगढ़ को कर रहे मजबूत”

बालोद। शिवसेना पार्टी ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण, छत्तीसगढ़ की अपनी एक अलग पहचान, छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व की कट्टर ललकार, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्पराओं एवं आम जनसरोकार का सशक्त संगठन है। शिवसेना के बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि यही कारण है प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के पिछले 40 वर्षों से अधिक के सशक्त नेतृत्व वाली शिवसेना को राष्ट्रीय प्रमुख एकनाथ शिंदे साहब ने हाथों हाथ लिया है। इस वर्ष मात्र दो माह के भीतर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल जी और अब एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक डॉक्टर अभिषेक वर्मा जी का छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम, राज्य ईकाई की संगठनात्मक बैठकें लेना,शिवसेना के लिए सबसे मजबूत स्थिति बनाता दिख रहा है। जिला अध्यक्ष विजय पारख ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक डॉक्टर अभिषेक वर्मा जी का 20 सितम्बर को होटल मैरियट रायपुर में पार्टी संगठन की राज्य स्तरीय बैठक कर वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना को एनडीए गठबंधन के तहत 15 से अधिक सीटों पर अपना हक अधिकार जताने का समय होगा। राष्ट्रीय प्रमुख माननीय एकनाथ शिंदे जी छत्तीसगढ़ में शिवसेना को 15 से अधिक विधानसभा सीटों पर जिताने का लक्ष्य रखें हैं। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार लगातार शिंदे जी के संपर्क में बने हुए हैं जिससे मुंबई और रायपुर की राजनैतिक इच्छा शक्ति मजबूत हुई है, शिवसेना का राज्यव्यापी गौ वंश संरक्षण महाहस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम, किसानों को खाद बीज,पानी आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ मिले , इन मुद्दों से दिख रहा है कि शिवसेना छत्तीसगढ़ में फिर से अपने रूआब पर है जैसा कि अपने 10-15 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के कोने कोने शिवसेना की ताकत दिखाई देती थी।
