DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बागतराई में हुआ साइकिल वितरण का कार्यक्रम

गुरुर। ग्राम पंचायत बागतराई में स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुरुर सुनीता संजय साहू थी। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच अनिला साहू भानू प्रताप हिरवानी, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति रामचंद पटेल, के. रात्रे प्राचार्य, संजय कुमार, भुनेश्वर साहू, सियाराम साहू, भुवन लाल साहू, रामू राम सार्वा, पोखनलाल साहू, राणा भेजुराम सार्वा आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने सरकार की सरस्वती साइकिल योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों की शिक्षा आसान हुई है। बेटियों को आगे पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते ही उन्हें साइकिल देना सरकार ने शुरू किया। आज इस योजना से खास तौर से छात्राएं पढ़ने को लेकर उत्साहित होती है । एसटी, एससी के साथ अब ओबीसी की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलता है। इससे छात्राओं में पढ़ने के प्रति जिज्ञासा और उत्सुकता दोनों ही बढ़ती है।

You cannot copy content of this page