DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में रजत जयंती महोत्सव पर हुआ स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

गुरूर। रजत जयंती स्वर्ण महोत्सव के मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गैरसरकारी संगठनों एवं नागरिकों की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाडा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जनभागीदारी के साथ स्वच्छता के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शहर के तीर्थ स्थलो, शहीद स्मारकों, मुख्य चौक चौराहो में नागरीक सहभागिता के साथ स्वच्छ पर्यावरण पर जनजागरूकता स्वच्छता अभियान का अयोजन किया गया। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नगरीय निकाय अंतर्गत वार्ड स्तर पर जल निकायों एवं उसके आसपास के परिसर में चिन्हांकित जी.वी.पी. की साफ-सफाई शहर के मुख्य बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाई (सिटीयू) की नागरिक सहभागिता से शहर के सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैण्ड पर छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा के बारे में नागरिकों को जागरूक करने हेतु जनभागिदारी से स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ।उक्त आयोजन में न.पं. अध्यक्ष मान. श्री प्रदीप कुमार साहू न.पं. उपाध्यक्ष श्रीमति कुन्ती ताम्रज सिन्हा, श्रीमति अनुसुईया ध्रुव, श्री गिरधर लाल ठाकुर, श्रीमति बिन्दा यादव श्रीमति मधु जगदल्ले श्री नारायण रामटेके, एवं वरिष्ठ नागरीकगण श्री भागवत यादव श्री टक्कु लोहले महिला स्व सहायता समूह, नगर पंचायत के अधिकारी/कर्मचारीगण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page