DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाईस्कूल कर्रेझर में किया गया साइकिल वितरित

गुरुर। विकास खण्ड गुरूर के समस्त शासकीय शालाओं को सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को प्राचार्य , सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, ग्रामवासी एवं पालकों की उपस्थिति में सायकल वितरण किया गया। अब बालिकायें अपनी अगली कक्षाओं की पढ़ाई करने दूर की शालाओं में भी हंसी खुशी नियमित समय पर अपनी शालाओं में उपस्थित होंगे। नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत सायकल वितरण सत्र-2025/26 में शासकीय हाईस्कूल कर्रेझर(गुरूर), सरपंच ग्राम पंचायत कर्रेझर कन्हैया साहू एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति नरोत्तम ध्रुव की उपस्थिति मे वितरण किया गया। संकुल समन्वयक संतोष डहरे, व्याख्याता दीलिप सोनगेरवा , विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक चन्द्रभान सिंह निर्मलकर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि दूरस्थ ग्रामीण वनांचल के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए यह योजना बहुत ही मददगार होगा। पालकों को अपनी बच्चियों को शत-प्रतिशत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर प्रवेश दिलाना चाहिए। उन्होंने विकास शिक्षा कार्यालय खण्ड -गुरूर एवं प्रभारी कृतिका चन्द्राकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

You cannot copy content of this page