DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को करेंगे पूरा

गुरुर। मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किये जाने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर 2025 को स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके लिए श्री प्रमोद भारती सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने सभी छात्र छात्राओं को हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने के लिए शपथ दिलाया। जिसमें लगभग 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना पॉल, सहायक प्राध्यापक डॉ यशवंत साव, सहायक प्राध्यापक डॉ रामेश्वर प्रसाद ठाकुर, सहायक प्राध्यापक श्री प्रमोद भारती, सहायक प्राध्यापक सुश्री योगिता ठाकुर, डॉ आशीष द्विवेदी, श्री कमलेश्वर साहू,डॉ रुचि ताम्रकार, डॉ वंदना ध्रुव, श्रीमती अंजनी पैकरा,सुश्री सुमन कश्यप, श्रीमती ममीता साहू, डॉ रमेश, श्री प्रदीप कुमार साहू, अनुराधा सोनी, दामिनी झा, श्रीमती छायारनी साहू, रूद्र प्रताप सोम महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं  उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page