DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लॉज से बिना पैसा दिए भागे हुए व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर नेवारी के ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पुलिस ने लिया संरक्षण में

बालोद/जगन्नाथपुर। इलाके के ग्राम नेवारीकला में गुरुवार को एक बच्चा चोर के अफवाह में बेकसूर ग्रामीण की पिटाई हो गई। दरअसल में यह अफवाह एक लॉज के मालिक द्वारा उड़ाई गई थी। जिनका पैसा दिए बगैर उक्त ग्रामीण लॉज से भागकर नेवारीकला पहुंच गया था । लॉज मालिक दल्ली राजहरा का बताया जा रहा। जो कि उक्त भागे हुए ग्रामीण का पीछा करते-करते नेवारीकला तक आ गया था। वही जिसे ग्रामीणों ने  अफवाह के चलते बच्चा चोर समझा उसका नाम सोनू राम साहू निवासी बलौदा बाजार क्षेत्र है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस से उप निरीक्षक शिशिर पांडेय व अन्य टीम गांव पहुंची व संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जिसे बाद में पूछताछ करने पर छोड़ा गया। उक्त व्यक्ति का कहना था कि वह काम ढूंढने के लिए दल्ली राजहरा में आया हुआ था। लेकिन उसे ढंग का काम नहीं मिल रहा था और इस दौरान वह लॉज में रुका हुआ था। उसके सारे पैसे खत्म हो गए थे। लॉज का किराया पटाने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए वह मौका पाकर वहां से भाग निकला। पर उसका पीछा करते-करते लॉज मालिक भी आ पहुंचा। कल से वह नेवारी कला में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। इधर लॉज मालिक भी गांव पहुंच गया और यह अफवाह उड़ा दिया कि वह बच्चा चोर है। कहीं दिखे तो पकड़ लेना। ग्रामीणों ने अफवाह पर यकीन कर उसे पकड़ लिया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लाज मालिक का कहना था कि यह भागा हुआ व्यक्ति 2700 रुपये का कर्जदार है। जो बिना किराया दिए भाग गया था। इसी का पीछा करते करते हुए यहां तक आया। वहीं पुलिस का कहना है कि पूछताछ में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं लग रही। वह सीधा साधा भी था।इसलिए उसे ग्रामीणों की भीड़ से अलग करके उसे अपने संरक्षण में लिया गया और पूछताछ के बाद छोड़ा गया। लॉज मालिक को भी समझाया गया कि वह उसे पैसे के लिए तंग ना करें। उक्त व्यक्ति ने भी कहा कि पैसा होने पर वह उसका किराया भी दे देगा।

You cannot copy content of this page