DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला सतनामी समाज के लिए भवन हेतु प्राधिकरण मद से अध्यक्ष अजाविप्रा ने दी 10 लाख रुपये की स्वीकृति, शपथ ग्रहण समारोह में की घोषणा

बालोद– जिला सतनामी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व पूर्व जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम टाउन हाल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के युवा नेता भुवनेश्वर बघेल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन व डोंगरगढ़ के विधायक थे। अध्यक्षता प्रदेश सतनामी समाज के प्रथम अध्यक्ष हेमंत सांग ने की। विशिष्ठ अतिथि सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सहित सतनामी समाज बालोद के पांचों ब्लाक के जनपद सदस्य गण रहे। अतिथियों के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाया।

जय सतनाम ज्योति बालिका पंथी नृत्य पार्टी कोडे़वा द्रारा मन मोहक पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

 अतिथियों के द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल व उनके सभी पूर्व पदाधिकारियों को ससम्मान बिदाई मोमेंटो भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन असवन बारले ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल ने समाज की वर्षों की मांग सर्व सुविधा युक्त सतनाम भवन हेतु 30 लाख रुपये की मांग की। वर्तमान अध्यक्ष संजय बारले ने समाज को संगठित करने के लिए हर संभव प्रयास करने व समाज के विकास के लिए तत्पर रहने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष सांग ने समाज की दिशा व दशा सहित गिरौदपुरी धाम पर बात रखी। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के लिए हमेशा कर्तव्यनिष्ठ पूर्वक काम कर बालोद जिला सतनामी समाज की गौरव को यथावत बनाये रखते हुए समाज की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए काम करने के लिए कटिबद्ध होने की बात रखी। श्री बघेल ने जिला सतनामी समाज के लिए भवन हेतु प्राधिकरण मद से 10 लाख रुपये प्रदान करने स्वीकृति दी। कार्यक्रम की संचालन भूपेंद्र चाणक्य व समापन केदारनाथ सुनहरे ब्लाक अध्यक्ष बालोद ने किया ।

इस अवसर  जनपद सदस्य देविका बंजारे, सुश्री डिपीका देशलहरे, टिकेश्ववरी हिना बन्धू , उर्मिला गेन्डरे, संरक्षक दीनाराम चेलक, मातराम कोसरे, प्रेमदास टण्डन,टिनेश्ववर बघेल, कोर कमेंटी सदस्य पवन जोशी , जीवन बन्दे , लक्ष्मी बघेल, राजेन्‍द्र देशलहरा,  तहसील अध्यक्ष शशी बंजारे गुण्डरदेही , धनेश बघेल डौडी लोहारा, चमन टंडन गुरूर, राजकुमार बारले डौडी, दीपक बघेल जिला युवा संयोजक, मोहन चतुर्वेदी अध्यक्ष युवा, निर्मला बंजारे अध्यक्ष जिला महिला प्रकोष्ठ,  संजय जोशी अध्यक्ष जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता कविता गेन्डरे, घुमका सरपंच, संदीप जोशी , चित्राश गेन्डरे, अशोक टण्डन, सुदामाँ गेन्डरे, नरेन्द्र जागडे़, नरेन्द्र सोनवानी नव निर्वाचित पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page