DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार का डोर खोलते ही बाइक चालक टकराया, परसवानी के ग्रामीण की मौत

बालोद। क्षेत्र के ग्राम परसवानी के रहने वाले प्यारेलाल खरे उम्र 45 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना अर्जुन्दा से गुंडरदेही मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कल शाम 5 बजे हुई। सिर में गंभीर व अंदरूनी चोट आने के बाद उन्हें संजीवनी 108 से पहले प्राथमिक उपचार के लिए अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जिसके बाद उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार को ग्राम परसवानी में उनके शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस के मुताबिक प्यारेलाल गांव के अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच सामने कार खड़ी थी। जैसे ही कार के पास बाइक सवार पहुंच रहा था उसी दौरान कार में बैठे व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोल दिया गया।  तेज रफ्तार के कारण बाइक से आ रहा प्यारेलाल कार के दरवाजे से टकरा गया और सिर में अंदरूनी चोट लग गई वह बेहोश हो गया। जिसके बाद लोग उसे अस्पताल ले गए पर जान नहीं बचाई जा सकी। वही बाइक में बैठे दूसरे सवार ग्रामीण को हल्की चोट आई है।

You cannot copy content of this page