DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गरबा आयोजन समिति सनातन धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखकर आयोजन करें, नवरात्र मां की उपासना का पवित्र पर्व

बालोद – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बालोद जिला संगठन ने आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के इस पवित्र पर्व नवरात्र पर आयोजित होने वाले गरबा आयोजन के संबंध में संगठन की ओर से बालोद जिला के शहरों व नगरों में होने वाले गरबा आयोजन को लेकर विचार विमर्श कर आयोजन समिति से चर्चा करने कर हिंदू धर्म समाज की भावनाओं से अवगत कराने की पहल की है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने कहा कि नवरात्र का पवित्र पर्व हिंदू धर्म समाज का एक पवित्र पर्व है एवं इसमें सनातन हिंदू धर्म की महिलाएं आदिशक्ति मां दुर्गा की साधना और उपासना करती है। इस पर्व पर कुछ पंडालों में व आयोजन समितियों के द्वारा बड़े स्तर पर गरबा आयोजन किया जाता है। जिसमें हिंदू धर्म समाज की महिलाओं को आमंत्रित कर संगीतमय नृत्य प्रस्तुति भी किया जाता है। लेकिन बदलते परिवेश व बदलते माहौल में कुछ समय से सनातन हिंदू संस्कृति व परंपराओं से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं कुछ लोग आधुनिक विचारों की चकाचौंध से धार्मिक पूजा पद्धति उपासना पद्धति को भी दरकिनार कर हिंदू मान्यताओं को टारगेट कर रहे हैं। जो सही नहीं है। यह पर्व मां की उपासना का पर्व है। इसमें सांस्कृतिक महत्व के साथ साथ पौराणिक विचार भी समाहित हैं। इसे सिर्फ संगीत व नाच गाने तक समिति करने फूहड़ता फैलाने व व्यवसायिक सोच तक सीमित करने के तौर तरीकों से जोड़कर आयोजन करने वालों से हिंदू धर्म संगठन को शिकायत होगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति संगठन बालोद जिला में गरबा आयोजन समितियों से यह अपील करता है कि यह हम सनातन हिंदुओं का पर्व है। इसमें सिर्फ हिंदू महिलाओं की सहभागिता हो वहीं आयोजन में हिंदू धार्मिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन आयोजन समिति सुनिश्चित करें। गरबा आयोजन समिति इस बात का विशेष ध्यान रखे कि हिंदू संस्कृति व हिंदू धार्मिक पूजा पद्धति का किसी भी प्रकार से अवहेलना आयोजन के माध्यम से न होने पाए। मां दुर्गा सनातन धर्म की आदिशक्ति स्वरूप में पूज्यनीय हैं । हिंदू धर्म समाज 9 दिनों तक मां की हर रूप की पूजा करते हैं। व साधना में भक्त लीन रहते हैं। नवरात्र का पर्व हिंदुओं का पवित्र पर्व है। इसमें गरबा आयोजन के माध्यम से अन्य दूसरे धर्मों के युवाओं को प्रवेश देने से धार्मिक आयोजन में अप्रिय स्थिति पैदा होता है। गरबा आयोजन में भक्तिमय संगीत व मां की आराधना में हिंदू समाज की महिलाओं के बीच दूसरे धर्म के लोगों का प्रवेश वर्जित हो इसका विशेष ध्यान रखे। विहिप के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मंत्री पोषण बनपेला,जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू,जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,नीलेश श्रीवास्तव,जिला मंत्री उमेश सेन,मोनू सोनवानी,प्रेम शुक्ला,बोधन भट्ट,कैलाश साहू,देवेंद्र साहू,शंकर साहू,बजरंग दल संयोजक प्रदीप मिनपाल ,स्वप्निल शर्मा,शिवम दुबे,पंकज साहू,विधि प्रकोष्ठ सेवंत साहू,श्रीमती संगीता शर्मा,योगिता शर्मा,ललिता रानी,जानकी यादव,रवि वाधवानी,सोनू भारद्वाज सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी हैं।

You cannot copy content of this page