बालोद – संभाग स्तरीय एथलेटिक्स शालेय क्रीड़ा चयन प्रतियोगिता दिनांक 8 व 9 सितंबर 2025 को बालोद में आयोजित हुआ। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी का छात्र हरेंद्र कुमार पिता बिसन सिंह कक्षा 10 वी ने 110 मीटर बाधा दौड़ में भाग लिया व प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक दिलीप कुमार रावत के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राएं अलग-अलग खेलो में भाग लेकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होते आ रहे हैं। 25वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि जगदलपुर में दिनांक 21 से 24 सितंबर 2025 तक आयोजित है। छात्र के चयनित होने पर संस्था में हर्ष का माहौल है, प्राचार्य श्री नंदलाल पिंकेश्वर ने विद्यालय के समस्त छात्र – छात्राओं को पढ़ाई के साथ -साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवं चयनित छात्र को समस्त शाला परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की। शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री विजय पटेल ने खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के महत्व से समस्त छात्रो को अवगत कराया। शिक्षकों व ग्राम वासियों ने हरेंद्र कुमार की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित ही एक छात्र के सफल होने से विद्यालय के अन्य छात्र – छात्राएं भी प्रेरित होंगे।
अरजपुरी का छात्र हरेंद्र कुमार राज्यस्तरीय खेल के लिए चयनित
