DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रमतरा में हुई रामधुनी प्रतियोगिता, संगी जहूरिया रामधुनी मंडली छिपली प्रथम

गुरुर। समर्पण युवा दल एवं समस्त ग्रामवासी रमतरा के तत्वाधान में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम संगी जहूरिया रामधुनी मंडली छिपली(जमली),द्वितीय जय चारोधाम रामधुनी मंडली बारना(कुरुद),तृतीय जय मां भवानी रामधुनी मंडली भवरमरा,चतुर्थ जय अम्बे रामधुनी मंडली कंचना,पंचम जय मां कर्मा रामधुनी गुजरा भखारा एवं छटवां स्थान जय बजरंग रामधुनी मंडली लासाटोला को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह झांकी में संगी जहूरिया रामधुनी मंडली छिपली,गायन में जय चारोधाम रामधुनी मंडली बारना,वेशभूषा में जय श्री राम रामधुनी मंडली नीचेकोहडा,अनुशासन में जय श्री राम रामधुनी मंडली मसेल कोहडा एवं संगीत में श्री कृष्ण जस फाग एवं रामधुनी मंडली गातापार को अतिथियों के द्वारा पुरुस्कृत किया गया। निर्णायक में उमेश गंगराले, पालसिग हिरवानी, दुर्जू राम कौशल थे। मंच संचालक ग्वाला प्रसाद यादव लमती,जितेन्द्र स़ोनगेरवा एवं केदार कुरपाल ने किया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि हेडमास्टर पवन कुमार बम्बोडे खोलझर ने कहा कि आज भगवान के बताए मार्ग को जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षता कर रही पूर्व जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू ने कहा कि भगवान श्री राम आदर्श को जीवन में उतारकर आगे बढने का प्रयास करना जरुरी है। सरपंच संतोषी निर्मलकर,पप्पू कांकरिया गुरुर,लहरगंगा के संचालक पुरानिक साहू, पूर्व सरपंच करहीभदर लीला राम डडसेना, जिला सचिव कलार समाज बाल़ोद देवनारायण सिन्हा कुमार साहू के आतिथ्य में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ताम्रध्वज हिरवानी, जितेन्द्र सोनगेरवा,खिलेन्द्र चौधरी,त्रिलोक प्रकाश अटलखाम,तुकेश सोनगेरवा,मुकेश चौधरी,नीलेश चौधरी, युगल अटलखाम, अभय साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page