DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बर्खास्तगी के बाद एनएचएम संविदा हड़ताली कर्मचारी बैठे 24 घंटे के लिए अनशन पर

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/संविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। एनएचएम संविदा हड़ताली कर्मचारियों के हड़ताल का 33वा दिन था। बालोद बस स्टैंड में एनएचएम संविदा हड़ताली कर्मचारियों द्वारा अनशन किया जा रहा है ये अनशन 24 घंटे का है कर्मचारी रात भर बस स्टैंड में ही रहेंगे। इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य सचिव के आदेश से सीएमएचओ द्वारा 463 एनएचएम संविदा हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व में भी 1 कर्मचारी को बर्खास्त किया गया था। इस तरह बालोद से अभी तक 464 कर्मचारी बर्खास्त किए जा चुके है।


शासन स्तर से जारी दमनकारी आदेश के बावजूद भी जिले सहित प्रदेश भर के सभी 16000 कर्मचारी अपनी जायद मांगो के लिए हड़ताल को निरंतर जारी रखे हुए हैं। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य रामेश्वर साहू ,जीतेश्वरी साहू,राहुल वट्टी,पोषण ,पीयूष, घरमांशु,मोहित,झरना,रजनी कौर,
सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page