DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले संघ का गठन और शपथ ग्रहण 21 को पाटेश्वर धाम में

बालोद। छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित पर मानदेय में कार्य करने वाले प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान गौ सेवक और मैत्री संघ का प्रांत स्तर पर गठन और शपथ ग्रहण जिला बालोद के मां कौशल्या की नगरी पाटेश्वर धाम में 21 सितंबर को छग गौसेवा आयोग के संरक्षक और पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्रीबालक दास महाराज जी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके पहले 28 तारीख को ही धाम मे प्रांत स्तर पर सम्मेलन हुआ जिनमें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल जी की उपस्थिति में और पूरे छग के सभी जिला के कार्यकर्ता आकर और सभी ने सर्व सम्मति से छग प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और गौसेवक संघ का प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत को बनाया गया है । राजपूत जी ने बताया कि प्रांत स्तर और संभाग स्तर का गठन नहीं हुआ था तो निर्णय लिया गया कि जिस तरह से पाटेश्वर धाम में प्रदेश अध्यक्ष चुना गया तो क्यों न पूरा गठन धाम में हो और इसी माह 21 सितंबर को गठन किया जाएगा और शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। छग के सभी जिलों के कार्यकर्ता इस गठन और शपथ ग्रहण समारोह में अनिवार्य रूप से आए।

You cannot copy content of this page