DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री राक्टे के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने स्वच्छता पखवाड़ा के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जयंती के सुअवसर पर यह कार्यक्रम विविध चरणों में मनाया जाता है जिसके प्रथम चरण की शुरूआत स्वच्छता शपथ ग्रहण से होता है।गाँधी जी आजीवन स्वछता और सेवा भाव के प्रति समर्पित थे। महाविद्यालय के प्रो. तरूण कुमार के द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर दैनिक जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करना है। शपथ में प्रत्येक को हर वर्ष सौ घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता करने का संकल्प दिलाया गया तथा अपने परिवार मोहल्ले, गांव एवं कार्यस्थल में गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया गया। देश को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह गंदगी न करें एवं आस- पास गंदगी न करने दें तथा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करें। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. संतोष कुमार राना, डॉ. दीपाली, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, प्रो. जिज्ञासा पटेल, प्रो. त्रिवेणी सेन, श्री रूपेन्द्र कुमार ठाकुर, श्री धरमू राम राउत, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page