DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माता-पिता की स्मृति में राइस मिलर ने घीना विद्यालय में किया वाटर कूलर दान

बालोद– ग्राम घीना में संचालित हितेश राइस मिल के संचालक श्री हितेश पटेल द्वारा अपने माता पिता श्रीमती धन बेन पटेल व श्री भाण जी भाई पटेल की स्मृति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना को एक वाटर कूलर भेंट किए। अब गर्मी के दिनों में बच्चों व स्टाफ को शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। भेंट के समय श्री इंद्रकुमार पटेल अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति घीना एवं श्री डालचंद जैन पूर्व अध्यक्ष एवं समाज सेवी उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य श्री एल के तारेंद्र, पूर्व प्राचार्य श्री टी एस लाउरिया उपस्थित रहे। प्राचार्य व विद्यालय परिवार ने दान करने वाले मिलर का आभार जताया।विद्यालय में पेयजल के लिए बोर से चलित जल उपलब्ध है। अब वाटर कुलर का भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page