DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झरनटोला में विश्वकर्मा जयंती में शामिल हुए लोहारा नपं अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम,पुरानी यादें हुई तरोताजा

बालोद। ग्राम झरन टोला में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में डौण्डीलोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम शामिल हुए। जहां पहुंचते ही उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। झरनटोला में अध्यक्ष टेकाम के पुर्वजों द्वारा बनाये गये पैतृक मंदिरों के दर्शन किये। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के पिता डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. लाल महेन्द्र सिंह टेकाम द्वारा मंदिर का सीढ़ी निर्माण कराया गया था।

सड़क, पुलिया और बिजली की समस्या होगी दूर

झरनटोला के प्रवास के दौरान ग्रामीणों के साथ जब अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम गांव का भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान ग्रामीणों ने झरनटोला मंदिर वाले रास्ते, पुलिया और बिजली की समस्या से रूबरू कराया। जिस पर अध्यक्ष टेकाम ने जल्द ही समस्याओं पर शासन प्रशासन से चर्चा कर समस्या को दूर किये जाने का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष द्वारा भरोसा दिलाये जाने के बाद ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

You cannot copy content of this page