संस्कृति के खिलाफ न हो गरबा का आयोजन – उमेश सेन



बालोद – गरबा आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बालोद जिला संगठन के उमेश कुमार सेन (विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री बालोद) ने एक अपील जारी की है जिसमें उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रम के मद्देनजर गरबा समितियों से आग्रह है कि वे मां की आराधना के इस पवित्र पर्व पर गरबा आयोजन कार्यक्रम में हिंदू धर्म समाज के सांस्कृतिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन करें। नवरात्र पर्व में आदिशक्ति मां दुर्गा पूजन के साथ साथ बड़ी संख्या में शहर,नगर,गांव में मातृशक्ति बहनों का भी इस आयोजन में भागीदारी रहता है। बदलते परिवेश में समय समय पर कुछ बदलाव हिंदू परंपराओं,प्रतिमाओं,व पूजा पद्धतियों पर भी हम सभी को देखने को मिल रहा है। गरबा आयोजन में किसी भी प्रकार से सनातन हिंदू धार्मिक परंपराओं के विपरीत कार्य न हो इसका ध्यान रखेंगे। हिंदू धार्मिक आयोजनों में समितियों को पूरी तरह से इस बात का भी ध्यान रखना आवश्यक है कि आयोजन में किसी भी प्रकार की फूहड़ता,प्रदर्शन व ऐसा कोई भी कार्य न हो जिससे इस पवित्र पर्व पर होने वाले गरबा आयोजन में अशांति का वातावरण बने। यह हम सभी हिंदुओं का त्यौहार है इसमें हिंदुओं की सहभागिता हो इस हेतु कार्यक्रम में शामिल लोगों को गरबा में प्रवेश देते समय जो भी आवश्यक सावधानी हो आयोजन समितियों को बरतना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन व दुर्गावाहिनी की बहनें आप सभी से यही आग्रह करते हैं कि आयोजन में पूरी सावधानी व सतर्कता बरते,इस आयोजन को मां की आराधना का पवित्र आयोजन बनाए न कि नाच गाने व मनोरंजन से जोड़कर देखें।

You cannot copy content of this page