विद्यालय के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं ने किया एनुका शार्वा का अभिनंदन



बालोद– राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रहण पश्चात सुश्री एनुका शार्वा की कार्यस्थल पर वापसी से विद्यालय में खुशी का माहौल था । विद्यालय के शिक्षकों के अतिरिक्त बच्चों ने भी उनका भव्य स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय डोंडी लोहारा के प्रभारी एल के ठाकुर तथा समस्त व्याख्याता शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें बुके,शॉल, श्रीफल भेंट कर कर सम्मान किया गया ।श्री ठाकुर ने सुश्री सार्वा की सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो इसकी शुभकामनाएं प्रदान की और उनकी प्रशंसा करते हुए नित नए प्रयोग करते रहना ही एक शिक्षक का कार्य होता है बतलाया गया। इसी क्रम में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप मेश्राम द्वारा सुश्री सार्वा के कठिन परिश्रम और बच्चों के प्रति समर्पण का प्रतिफल है यह सम्मान कहा गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। श्री डी आर साहू द्वारा विभिन्न स्थिति से लड़कर भी लगातार अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट बनी हुई है सुश्री सार्वा बच्चों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कहा गया। इस कार्यक्रम में वी के भंडारी, आर एस देशमुख, लवण साहू, डुप्ले साहू अविनाश साहू, पुष्पा कटेंद्र,तश्रीमती छाया नंदा श्रीमती हेमपुष्पा सिंह,संगीता वैदेही हेमंत साहू कपिल पटेल सौरभ शर्मा तेजेश्वरी साहू सूर्योदय मानिकपुरी भूपेंद्र पटेल तथा समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

कक्षा 12वीं की छात्र-छात्राओं द्वारा एनुका शार्वा के लिए गुलदस्ता, केक और गुब्बारे से कक्षा को सजाकर अभिनंदन किया गया, इसमें श्वेता, दिव्या आयुषी, गीतांजलि, भावना ने सभी शिक्षकों को भी केक खिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम द्वारा पुष्पगुच्छ भेट किया गया। बालोद जिला के एकमात्र काष्ठ कलाकार दीपक तारम द्वारा होम नेम प्लेट प्रदान किया गया। इस क्रम में नवाचारी शिक्षिका सुश्री एनुका शार्वा का सहायक समग्र शिक्षक संघ द्वारा सम्मान किया गया, मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा की उपस्थिति में सम्मान पत्र, श्री फल, गुलदस्ता प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र हरमुख, श्री खेमंत साहू, श्री अनिल दिल्लीबार, संभव देवांगन,खैरा विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेम सिंह कोलियारे, सुदामा गेंद्रे,तृप्ति लता ठाकुर लक्ष्मी गजीर रविचंद्र सिन्हा तथा शिक्षक गण उपस्थित में थे। इस आयोजन में प्रदेश साहू संघ के मीडिया सलाहकार शिवेंद्र बहादुर साहू द्वारा भी सुश्री एनुका शार्वा को लेखनी और डायरी प्रदान की कर अभिनंदन किया गया। और होस्टल वार्डन कामिनी पटेल द्वारा भी सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में सामाजिक धार्मिक संस्था प्रजापति ईश्वरीए ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय डौंडीलोहारा की शाखा प्रमुख सीमा दीदी द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर, एनुका शार्वा को मोमेंटो प्रदान किया गया और कहा गया कि महिलाओं को निरंतर नया प्रयोग करते हुए समाज में अपनी एक अलग छवि का निर्माण करना चाहिए।

You cannot copy content of this page