DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

LIC का महाकुंभ बालोद में संपन्न: उत्कृष्ट अभिकर्ताओं का सम्मान, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

बालोद। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अभिकर्ता संघ, दल्लीराजहरा (लियाफी) द्वारा मंगलवार को बालोद के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में “उत्कृष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से सैकड़ों अभिकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में गैलेक्सी क्लब, COT, MDRT और शतकवीर जैसी उपलब्धियां हासिल करने वाले एजेंटों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीवन बीमा क्षेत्र में अपने असाधारण प्रदर्शन से पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में लियाफी, दल्लीराजहरा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी हुआ। इस दौरान सियाद राम सपहा ने अध्यक्ष, कुंजलाल साहू ने सचिव और संजय यादव ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला। इनके साथ
उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी देशमुख-उपाध्यक्ष, श्री जगमोहन अग्रवाल-उपाध्यक्ष, श्री विजय कुमार साहू-उपाध्यक्ष, श्री महेश कुमार देवांगन-उपाध्यक्ष, श्री टीकू राम साहू-उपाध्यक्ष, श्री नरेश यादव-उपाध्यक्ष, श्री चोवा राम सुदर्शन साहू-उपाध्यक्ष, श्री महेंद्र जायसवाल-उपाध्यक्ष, श्री नेतराम रजक-संगठन मंत्री, श्री युवराज जैन-संगठन मंत्री , जितेन्द्र साहू-संगठन मंत्री सहित पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मौजूद लियाफी के ज़ोनल प्रेसिडेंट मोहम्मद सईद खान ने जोशीले अंदाज में कहा कि हमें जीत या हार नहीं चाहिए, जीवन के लिए परिवार चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अभिकर्ताओं के अधिकारों के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक सेवा वाले अभिकर्ताओं के लिए 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, निचले स्तर के अभिकर्ताओं को ग्रुप ग्रेच्युटी का लाभ, ग्रुप टर्म इंश्योरेंस की सीमा 15 से बढ़ाकर 20 लाख करने और त्योहारों पर ब्याज मुक्त एडवांस दिलाने की दिशा में पहल हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब अभिकर्ता बीमा सुरक्षा योजना में दुर्घटना के साथ सामान्य मृत्यु का लाभ भी शामिल कर लिया गया है। रायपुर मंडल सचिव सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में अभिकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि रायपुर मंडल के एजेंट अपनी मेहनत और एकजुटता के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं और यही एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। नवनियुक्त अध्यक्ष सियाद राम सपहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी नई टीम हर अभिकर्ता की समस्या को प्राथमिकता से सुनेगी और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में उनके कल्याण के लिए काम करेगी।

इस भव्य आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप साहू, संजय सोनबोईर, अजीत साहू, कौशल मलागार, किशोर कराडे और धनेश साहू सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया और इसे अभिकर्ताओं का महाकुंभ बना दिया।

You cannot copy content of this page