DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोदी के बर्थडे को यूथ कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस के रूप में, सड़क पर बैठ की नारेबाजी, मांगा भीख

बालोद। बुधवार को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े के निर्देशनुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बालोद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया और शहर की सड़कों में भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। बालोद युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि मोदी के जन्मदिवस पर देश के करोड़ों बेरोजगार साथियों के समर्थन में बालोद युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। जिला प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने बताया देश में करोड़ों युवाओं को, चुनावों से पहले मोदी ने जो जुमले दिए गए थे, झूठे वादे किए थे। एक साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे परंतु उन सभी वादों को देश के प्रधानमंत्री ने नजर अंदाज कर दिए। जिस देश में 60-70 प्रतिशत युवा मतदाता है, उसी देश में युवाओं के साथ छल, अत्याचार हो रहा है। उन सभी युवाओं के समर्थन में युवा कांग्रेस द्वारा मोदी के जन्मदिवस को भीख मांगकर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। युवा कांग्रेस के साथियों ने शहर की सड़कों में भीख मांगकर बेरोजगार दिवस मनाया, साथ ही बालोद युवा कांग्रेस के सभी साथियों ने ईश्वर, परमात्मा से ये दुआ करी कि पीएम को सद्बुद्धि मिले, जिससे वो देश के युवाओं को किए वादों को 1 करोड़ नौकरी का पिटारा खोल कर सभी युवाओं के हित में कार्य कर सके। इस कार्यक्रम में बालोद युवा कांग्रेस से महासचिव वैभव शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, उपाध्यक्ष फैज अली, रोहित, कान्हा, अविनाश यादव, टमेश कुमार, हीरू बक्शी, प्रवीण कुमार, सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page