DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के आयोजन में शामिल हुए विधायक निषाद

अर्जुन्दा। सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर अर्जुंदा में “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि सभी माताएं बहने अपने स्वास्थ का बेहतर ध्यान रखे स्वस्थ महिला अपने परिवार को स्वस्थ रखने और पालन पोषण का काम करती है अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे , समय समय पर स्वास्थ्य जांच का लाभ जरूर लेती रहे। स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अवश्य ले, सभी माताएं अपने एवं अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर प्रणेश जैन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, दिग्विजय ठेठवार, अजय ठाकुर पार्षद, राजू पारख, संतोष कुमार गुप्ता, विभागीय अधिकारी एवं समस्त अस्पताल स्टाफ व जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page