DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्गा पंडाल सजाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बालोद। दल्लीराजहरा में गुप्ता चौक के पास एक दुर्गा पंडाल टेंट में काम कर रहे युवक डेमन लाल रावटे पिता अजीत राम रावटे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम घोटिया की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल में दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग गुप्ता चौक के पास नवरात्रि आगमन के पूर्व तैयारी के दौरान टेंट पंडाल निर्माण कार्य किया जा रहा था। रात्रि 3 बजे से 3:30 बजे के बीच टेंट में कार्य करने के दौरान डेमन नामक युवक ऊपर चढ़कर कार्य कर रहा था। तभी बांस टूटने से अचानक संतुलन बिगड़ने से हड़बड़ा कर बाजू से जा रहे बिजली तार को पकड़ लिया। जिससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई। करंट से झुलसे युवक को तत्काल शहीद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

You cannot copy content of this page