DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोहारा में त्रिदिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का हुआ समापन

गुरूर। संगी जहूरिया युवा समिति एवं ग्रामवासी बोहारा के तत्वावधान में त्रिदिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का समापन हुआ । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजारी बालोद के पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा पहुंचे अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप मे पूर्व जिला पंचायत सभापति केदारनाथ देवांगन , टोमन साहू अरमरीकला सनौद मंडल अध्यक्ष सरपंच डंडेसरा, सादिक अली महामंत्री ब्लॉक काँग्रेस कमेटी गुरूर, तीर्थशंकर साहू कोषाध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी गुरूर, रेणुका लखन देवदास सरपंच ग्राम पंचायत बोहारा, ओमेश्वर साहू ग्रामीण अध्यक्ष बोहारा , मिलन राम साहू ग्राम पटेल बोहारा, जोहन राम साहू वरिष्ठ नागरिक बोहारा, रेणुका कुंजेश साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बोहारा मौजूद थे। सभी स्वागत करते हुए संगी जहूरिया युवा समिति एवं ग्राम बोहरा अत्यंत गौरवान्वित हुआ। उक्त कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना की। पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए श्री रामचन्द्र जी की तरह आज्ञाकारी रहकर माता पिता की सेवा करना, मर्यादा में रहकर आचरण करने और उनके जीवन चरित्र को अपने असल जिंदगी में उतारने और व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया। तामेश्वर साहू , केदारनाथ देवांगन , टोमन साहू , सादिक अली , तीर्थशंकर साहू, ने भी भगवान श्री रामचन्द्र जी के तरह माता पिता की सेवा करने और मर्यादा में रह कर आचरण करने की ग्रामीण श्रोताओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में चितेश सोनवानी कार्यकारिणी सदस्य ब्लॉक काँग्रेस कमेटी गुरूर, बाबुलाल साहू बूथ अध्यक्ष, राजू साहू, एवं समस्त ग्रामवासी बोहारा की उपस्थिति रही। संगी जहूरिया युवा समिति एवं ग्रामवासी बोहारा ने सभी अतिथियों का सादर आभार प्रकट करते हुए प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल के द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई भी दिया।

You cannot copy content of this page