DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साल्हेभाट में रामधुनी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गुरूर । गुरूर ब्लॉक के ग्राम साल्हेभाट में दो दिवसीय रामधूनी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुरूर के अध्यक्ष सुनीता संजय साहू थी। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य तेज राम साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में भेजा मैदानी के ठेकेदार संतोष प्रजापति, जनपद सदस्य अजीत कुंजाम,ईट ठेकेदार सुरेंद्र मंडावी रहे। इसी तरह समापन समारोह बुधवार 17 सितंबर को होगा। जिसके मुख्य तिथि विधायक संगीता भैया राम सिन्हा होंगे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुमित राजपूत करेंगे। विशेष अतिथि मुड़गहन के सरपंच रेशमा तिलेश्वर सिन्हा एवं समस्त पंच होंगे। शुभारंभ पर पहुंची अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने सभी ग्रामीण और आयोजक समिति को आयोजन के लिए सराहना की। साथ ही ऐसे आयोजनों के जरिए रामायण जैसे महाकाव्य को करीब से जानने और भगवान श्री राम द्वारा बताए गए आदर्श बातों को अपने जीवन में उतारने की अपील की।

You cannot copy content of this page