DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चंद्रहास साहू बने डोटोपार के ग्रामीण अध्यक्ष

गुरूर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर के निर्देशानुसार परिक्षेत्र सनौद द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में ग्रामीण साहू समाज डोटोपार में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर चंद्रहास साहू , उपाध्यक्ष पद पर दूरदेशी राम साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर सेवती साहू, संगठन सचिव प्यारेलाल साहू एवं महिला संगठन सचिव पद पर जानकी साहू निर्वाचित घोषित किए गए। पर्यवेक्षक के रूप में लीलाराम साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष छन्नूलाल साहू परिक्षेत्र संरक्षक एवं रामनारायण साहू परिक्षेत्र कोषाध्यक्ष ने चुनाव सम्बन्धी नये नियमों की जानकारी प्रदान किए। सभा को पूर्व तहसील सचिव गिरधर राम साहू , पूर्व अध्यक्ष गुलाब राम साहू, परमेश्वर कलिहारी, भैयालाल साहू , चम्पेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय महिला उपाध्यक्ष सत्यभामा साहू, जनपद सदस्य झालेंद्र कुमार साहू, सरपंच चंद्रकला कलिहारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष एकनारायण कलिहारी ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी खिलानंद साहू तथा संचालन ग्रामीण सचिव तामेश्वर लाल साहू ने किया। इस अवसर पर दानवीर चुरामन साहू को ग्रामीण साहू समाज द्वारा साफा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में लोकेश्वर साहू ,लोमेश साहू दुकालू साहू , चुरामन साहू , रामचंद्र साहू , भीमेश्वरी साहू ईश्वरी देवी साहू , सत्यभामा साहू , मीना साहू , सदा राम साहू , गणपत कलिहारी , सुमेन्द्र साहू , रोहित साहू , रविकुमार साहू , भारती साहू , विजय राम , धनेश्वर , नरसिंह, तेजराम साहू आदि ने सहयोग प्रदान किया । वक्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी को साथ लेकर समाज का संचालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साहू समाज की ओर से दानवीर चुरामन साहू को साफा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रहास साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के विकास के लिए मिलजुलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page