DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेठवार समाज जिला संगठन की हुई बालोद में बैठक, 23 सितंबर को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आगमन की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

देखिए वीडियो

बालोद। रविवार को बालोद स्थित गंजपारा में ठेठवार यादव समाज के भवन में ठेठवार समाज जिला संगठन बालोद की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें जिला संगठन की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज के ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना आरती का बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में चार राज गुण्डरदेही , डौंडीलोहारा, संजारी एवं बालोद राज के अध्यक्षों की उपस्थिति रही। जिला संगठन के महासचिव बलदेव यादव ने बैठक के प्रमुख एजेंडों के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिला संगठन पंजीयन को लेकर प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष उत्तम यादव द्वारा जिला संगठन के लिए भवन आवंटन के लिए किए गए प्रयास पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी राज अध्यक्ष से विवाह योग्य युवक युवती की जानकारी के लिए की चर्चा की गई। जिला स्तर पर युवक युवती परिचय सम्मेलन रखने का आह्वान किया गया। महासचिव ने आय व्यय की जानकारी दी । इस दौरान समाज के विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर भी चिंतन किया गया तो संगठन और समाज में नारी शक्ति को भी नेतृत्व देने, उन्हें बढ़ावा देने के लिए अपील की गई। जिला अध्यक्ष उत्तम यादव ने सभी पदाधिकारियों को इसी तरह संगठित होकर काम करने की अपील की।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक राकेश यादव ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को बालोद जिले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आगमन होने जा रहा है। आगमन पर समाज की ओर से भी उनका अभिनंदन किया जाना है। साथ ही विभिन्न मांगे भी मंत्री के समक्ष रखी जाएगी। मंत्री के आगमन और उनके अभिनंदन की तैयारी को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम यदु, महासचिव बलदेव यादव, अंकेक्षक पवन यादव, संरक्षक मोहनलाल यादव, सलाहकार डॉ सुरेंद्र यादव, नरेंद्र प्रसाद यादव, विष्णु प्रसाद यादव, पदेन उपाध्यक्ष भूषण यादव, केशव यादव, हीरालाल ठेठवार, चंद्रेश यादव, गोवर्धन यादव, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, कांतिलाल , रामस्वरूप , छगनलाल , बालोद राज अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव, महासचिव बालोद राज एलेंद्र यादव, सहसचिव घनश्याम यादव, संरक्षक दिलीप यादव, सलाहकार जीवन यादव, हेमंत यादव, दीपक यादव, देवांगन समाज से जिला अध्यक्ष दीपक देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।

सर्व सुविधा युक्त ठेठवार समाज का भवन बुकिंग हेतु संपर्क करें

You cannot copy content of this page