गुरूर। ग्राम तितुरगहन में दो दिवसीय रामधुनी गायन वादन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी संजारी बालोद एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी रायपुर राकेश यादव थे। अध्यक्षता सभापति जिला पंचायत बालोद लक्ष्मी अशोक साहू ने की। विशेष अतिथि सभापति जिला पंचायत दुर्ग कल्पना नारद साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर दुर्गानंद साहू, अध्यक्ष भाजपा मंडल सनौद खेमलाल देवांगन, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल सनौद दुखिया साहू, सभापति जनपद पंचायत गुरुर, हरिकृष्ण गंजीर सदस्य जनपद पंचायत गुरुर, आशीष कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत गंगोरीपार, प्रीतीलता लिलम साहू, पूर्व सरपंच आसाराम देवदास, बूथ अध्यक्ष भगोली राम साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता शत्रुघ्न लाल साहू, बहुर सिंह यादव मौजूद थे। श्री रामचंद्र भगवान के तेलचित्रों पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात मुख्य तिथि राकेश यादव ने आयोजन समिति ,सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद देते कहा कि इस तरह से धार्मिक आयोजन करने में ग्राम में शांति का भाव उत्पन्न होता है और आप सभी से मेरा निवेदन है की श्री रामचंद्र के पथ मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे तभी यह कार्यक्रम हमारा सफल होगा। सरपंच की मांग पर राकेश यादव ने 20 लाख का सामुदायिक भवन बनाने के लिए घोषणा किया। सभी अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से श्री राम जी के पथ मार्ग पर चलने की बात कही। समस्त ग्राम वासियों ने राकेश यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इस अवसर पर धनऊ राम साहू, कमलेश्वर बनपेला, डॉ पन्नालाल जयमाला, चमन लाल साहू, संतोष कुमार साहू, ईश्वरलाल, अष्टबंधु पूरनलाल, जयमाला, मोहित कुमार, भाव सिंह साहू, तामेशवर साहू एवं आयोजक समिति के समस्त सदस्य, गण ग्राम पंचायत गंगोरीपार के समस्त पंचगण,ग्राम विकास समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जनसेवक राकेश यादव ने की 20 लाख का सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा
