DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डोकला में महतारी सदन निर्माण की पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की घोषणा

गुरुर। रविवार को जय जवान ,जय सियान समिति एवं ग्रामवासी द्वारा डोकला में एक दिवसीय रामधुनी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे ख्याति प्राप्त मंडलियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चन्द्राकर ने कहा कि जब जब गांवों में श्री रामचंद्र जी का कथा होता है तो सभी लोगो का मनोकामना पूर्ण होते है। गांव के सभी लोग संस्कारवान एवं शिक्षा वान है। भगवान श्री राम को छत्तीसगढ़ के भांचा मानते है। घासी दास बाबा सत्य अहिंसा के ज्ञान के बात बताने का प्रयास करते है।उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव के विकास के लिए 2 लाख रुपये एवं महतारी सदन निर्माण की घोषणा किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष टोमन साहू ने कहा कि कलाकार ने पित्र दिवस में रामनाम का शिक्षा और संस्कार के बारे में अवगत कराये है। त्रेतायुग में भगवान का जन्म हुआ तो राम का नाम रखा गया है। उन्होंने मंच एवं टीना शेड निर्माण की घोषणा की। इसी तरह जनपद अध्यक्ष सुनिता संजय साहू ने कहा कि राम नाम के गंगा को जीवन मे उतारना है। भगवान राम ने अपने माता पिता के संस्कार को सीखा है।जनपद सदस्य संतोषी साहू ने कहा कि रामचरित मानस से करोड़ों अपराध कट जाते है इसलिए अच्छी संस्कार को ग्रहण कर सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए। सरपंच त्रिभा अश्वनी बंजारे ने सुखित घर सी सी रोड बनाने की मांग की। सभा को पुरानिक सिन्हा ने भी संबोधित किया। युवा नेता भूपेश साहू, गुलेन्द्र कतलाम,घसिया यादव,जागेश्वर नेताम,वेदराम बंसी लाल यादव एवं आयोजन समिति व ग्रामवासी का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page