DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोखा में आवास हितग्राहियों का लगा चौपाल, सीईओ ने दी योजना की जानकारी

गुरुर। ग्राम मोखा में आवास हितग्राहियों का चौपाल लगाया गया। जिसमें जनपद पंचायत गुरुर सीईओ उमेश रात्रे ने बताया कि सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास जिसे लोगों के घरों का सपना साकार हो रहा है, इस योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है, जिससे लोग पक्की मकान पाकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे है। सीईओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर हितग्राहियों से जानकारी ली तथा उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में प्रगति लाने एवं विशेष रूप से अपूर्ण आवासों को समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से आवास निर्माण करने निर्देशित किये। तकनीकी मार्गदर्शन, मनरेगा अंतर्गत अभिसरण, योजना से संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत प्रत्येक आवासों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग बनाने के लिये प्रोत्साहित किये। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ आर.एल.सिरमौर एवं एन.के.बागड़े, तकनीकी सहायक चन्द्रशेखर सिन्हा साथ ही पंचायत सचिव, सरपंच, पंचगण, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page