DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

9 मांगों को लेकर कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

गुरुर। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ गुरुर द्वारा अपनी 9 सुत्रीय मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन 8 और 9 सितंबर को जिला एवं विकास खंड स्तर पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक हड़ताल किया गया। इसी क्रम में 15 सितंबर को द्वितीय चरण में अपने विकासखंड के एसडीएम और तहसीलदार को भोजन अवकाश में ज्ञापन दिया गया जिसमें गुरुर विकासखंड के अध्यक्ष बसंत बघेल, जिला अध्यक्ष नवल किशोर साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मिलाप राम साहू, ब्लॉक सचिव फणींद्र देवांगन, महिला प्रकोष्ठ से माधुरी साहू, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पटेल, सलाहकार टिकेंद्र कुमार साहू, थानेश्वर मरकाम, उद्यानिकी विभाग से आरएचईओ अखिलेंद्र कुमार, आशीष नेताम, तरुण यादव एवं ब्लॉक स्तर के सभी सदस्य उपस्थित हुए। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से यह चेतावनी भी दी गई कि संघ के सभी सदस्यों द्वारा बिना संसाधन भत्ता के ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन नहीं किया जाएगा।

You cannot copy content of this page