DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में माध्यमिक शाला बासीन की बालिकाओं ने जीता रजत पदक

गुरूर। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल योग का चयन प्रतियोगिता विगत दिनों खेल एवं संस्कारधानी नगर राजनांदगांव में हुआ। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भी बासीन संकुल केंद्र बासीन विकासखंड गुरुर जिला बालोद संभाग दुर्ग के प्रतिभागी कुमारी कुलदीपिका,कुमारी लीना,कुमारी दीक्षा,कुमारी केजल,कुमारी अंजली,यश कुमार,रोहन कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। समस्त उपविजेता बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाय.डी.साहू,जिला खेल अधिकारी श्री किशोर मेहरा,जिला खेल समन्वयक श्री सपन जैना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एल के चंद्राकर, बीआरसीसी गुरुर श्री सी बी निर्मलकर, विकासखंड खेल प्रभारी श्री ज्ञान सिंह जुरेसिया, संकुल प्राचार्य श्री ब्रजकिशोर मधुकर,संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठक श्री डी. के. गंगबेर सहित समस्त शिक्षक स्टॉफ शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बासीन ने बधाई प्रेषित की है। साथ ही साथ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वय श्री अजु राम साहू एवं श्री प्रीतम निषाद तथा समस्त सदस्य गण, श्री छगनलाल गजपाल(सरपंच) ग्राम पंचायत बासीन ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page