DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नरगोडा़ (बिलासपुर) में मनाया गया शहादत दिवस, भारतीय सेना के अमर शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त को दी गई श्रद्धांजलि

विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने कहा – पूरे देश को उन पर गर्व है

बालोद। जिला बिलासपुर के ग्राम नरगोडा़ में आन (AAN) पूर्व सैनिक कल्याण संगठन बिलासपुर संभाग, छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज जिला बिलासपुर एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित भारतीय सेना के अमर शहीद जवान वीरेंद्र कुमार कैवर्त के गृह ग्राम नरगोडा़ में “20 वें शहादत दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर शहीद वीरेंद्र कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरेंद्र कुमार पर पूरे देश को नाज है। कम उम्र में ही देश की सेवा करने और इस मिट्टी पर मर मिटने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है।

You cannot copy content of this page