DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“उत्कृष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 16 को”

बालोद। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ – दल्ली राजहरा द्वारा 16 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को बालोद स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट न्यू बस स्टेंड, बालोद में प्रातः 10:00 बजे से “उत्कृष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जीवन बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभिकर्ताओं – शतकवीर अभिकर्ता, MDRT अभिकर्ता, COT अभिकर्ता, गैलेक्सी क्लब अभिकर्ता आदि को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में पूरे बालोद जिले के अभिकर्ता सम्मिलित होंगे। सम्मान समारोह के पश्चात अभिकर्ता संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लियाफ़ी (अभिकर्ता संगठन ) के जोनल प्रेसिडेंट श्री मोहम्मद सईद खान (प्रेसिडेंट – सेंट्रल जोन, भोपाल, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़) व श्री सतीश शर्मा मंडल सचिव लियाफ़ी रायपुर मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।इस कार्यक्रम में बीमा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ के दिग्गज अभिकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

You cannot copy content of this page