DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में राजन जी महाराज की कथा 26 मई से,तैयारी में जुटी श्री राम कथा आयोजन समिति

बालोद। श्री राम कथा आयोजन समिति, बालोद द्वारा प्रेममूर्ति पूज्य संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र श्री राजन जी महाराज की बालोद नगर में 26 मई 2026 से 03 जून 2026 तक आयोजित होने वाली “श्री राम कथा” के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं।विशेष आकर्षण में बात करे तो श्री राजन जी महाराज सुविख्यात रामकथावाचक संत हैं। वे प्रेममूर्ति पूज्य संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हैं। उनकी कथाएँ सरल भाषा, भावपूर्ण भक्ति और मर्यादा-आधारित प्रवचन शैली के लिए पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हैं। हर कथा में वे आध्यात्मिक संदेश के साथ सामाजिक समरसता और लोककल्याण का आह्वान करते हैं। बालोद नगर में होने वाली इस कथा में भी उनके प्रेरक प्रवचन और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। इस आयोजन की तैयारियों में समिति के सदस्य श्री डोमन सिंह साहू के नेतृत्व में फागू राम साहू, संजय सोनबोईर, अजीत साहू, गंगाधर सोनबरसा, अजय साहू, खिलेश देवांगन एवं अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं रामभक्तों से निवेदन किया गया है कि वे इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ प्राप्त करें।

You cannot copy content of this page