DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

डौंडीलोहारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय डौंडीलोहारा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर नए भारत के नव निर्माण में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवनाथ बघेल अनुविभागीय दंडाधिकारी, राजस्व डौंडीलोहारा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोरी साहू पूर्व जनपद सदस्य गुंडरदेही, टी आर रानाडे, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्ली राजहरा, राजू लाल कोसरे, प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय नंदिनी, एलके ठाकुर प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी के सीमा दीदी ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र प्रभारी ने की। इस अवसर पर आए हुए समस्त अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के समस्त कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किया जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की, तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की तथा समस्त छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तथा उनमें अच्छे चारित्रिक निर्माण के लिए विशेष योगदान और प्रयास करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित किशोरी साहू ने कहा कि एक शिक्षक जलती हुई मोमबत्ती के समान है जो स्वयं जलकर छात्रों को राह दिखाते हैं, और आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा आए हुए समस्त शिक्षकों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में पूरे बालोद जिले के लगभग 150 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा से प्रदीप कुमार मेश्राम, रामसहाय देशमुख, सुश्री येनुका सार्वा, रवींद्रनाथ योगी, अविनाश कुमार साहू, श्रीमती पुष्पा कटेंद्र, भूपेंद्र कुमार पटेल आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page