DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम चंदनबिरही में लकवाग्रस्त पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने से नाराज बेटे ने बेरहमी से कर दी थी बाप की पिटाई

  • घरेलू वाद विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी बेटे ने घरेलू वाद विवाद को लेकर अपने पिता को हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने से पिता का ईलाज के दौरान हुई थी मौत

बालोद। पुरूर पुलिस ने आरोपी यशपाल सोरी उम्र 36 वर्ष को अपने ही पिता लक्षमू सोरी निवासी ग्राम चंदनबिरही के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामूली घरेलू विवाद पर आक्रोशित बेटे ने अपने पिता की हाथ मुक्के और चप्पल से पिटाई कर दी थी, जिससे घायल पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुरूर थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि मृतक लंबे समय से लकवाग्रस्त था. घटना के समय बेटे ने उसे शराब पीने से रोका, इसी बात पर विवाद बढ़ा और मारपीट हुई. पहले आरोपी के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन अब हत्या की धारा जोड़कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार कंवर के नेतृत्व में ग्राम चंदनबिरही में हुए उक्त हत्या के आरोपी यशपाल सोरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस ने बताया कि दिनांक 13.09.2025 को एक प्रार्थी गोकुल राम ठाकुर पिता भुनेश्वर ठाकुर उम्र 42 वर्ष ग्राम चंदनबिरही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यशपाल सोरी के द्वारा अपने पिता लक्षमू सोरी को घरेलू बात को लेकर गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था। जिसे हम लोगो के द्वारा बीच बचाव किया गया। मारपीट करने से लक्षमू सोरी के मुंह व शरीर में चोटे आया था। जिसे गांव के कोटवार लोकेश कुमार के द्वारा एम्बुलेंस वाहन को बुलाकर उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी भिजवाया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी यशपाल सोरी के धारा 296, 351(3), 115 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। लेकिन दिनांक 14.09.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि घायल लक्षमू सोरी का ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया। जिसके शव का पीएम पुलिस सहायता केन्द्र जिला अस्पताल धमतरी पुलिस के द्वारा किया गया। मर्ग डायरी थाना पुरूर में प्राप्त कर प्रकरण में धारा 103 (1) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी का पतातलाश कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी यशपाल सोरी को जेल निरूध्द किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना पुरूर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

ये बड़ी न्यूज भी देखिए

You cannot copy content of this page