राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता योग में माध्यमिक शाला डढ़ारी के बालिकाओं ने जीता रजत पदक



गुरूर। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल योग का चयन प्रतियोगिता विगत दिनों खेल एवं संस्कारधानी नगर राजनांदगांव में दिनांक 09 से लेकर 12 सितंबर तक संपन्न हुआ । जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डढ़ारी, संकुल केन्द्र खूंदनी, विकासखण्ड गुरुर, जिला बालोद, दुर्ग संभाग के प्रतिभागी बालिका कु. गीतांजली साहू एवं कु. मंजू साहू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। दोनों उप विजेता बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाय.डी. साहू, जिला खेल अधिकारी श्री किशोर मेहरा, जिला खेल समन्वयक श्री सपन जैना, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरुर श्री एल. के. चन्द्राकर, बी.आर.सी.सी. गुरुर श्री सी.बी. निर्मलकर, विकासखण्ड खेल प्रभारी गुरुर श्री ज्ञानसिंग जुरेशिया, संकुल प्राचार्य खुंदनी श्री सी. आर. साहू, संकुल समन्वयक श्री एच.एल. पटेल, सरपंच एवं समस्त पंचगण, ग्राम विकास समिति के समस्त पदाधिकारी, शाला विकास समिति माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला डढ़ारी के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला डढ़ारी ने शुभकामनाएँ दी। उक्त जानकारी बालाराम निषाद प्रधानपाठक एवं योग शिक्षक माध्यमिक शाला डढ़ारी ने दी ।

You cannot copy content of this page