DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस का हुआ आयोजन

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के रेडक्रास प्रभारी डॉ. दीपाली के द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्राथमिक सहायता के तरीको को विस्तार से बताया जिसमें छात्राओं को दुर्घटना, जलने, चोट लगने, सॉप काटने, बेहोशी एवं हार्ट अटैक जैसी स्थितियों में दी जाने वाली प्राथमिक सहायता की जानाकरी दी । तत्पश्चात जिला अस्पताल बालोद की आई.सी.टी.सी. कांउसलर श्रीमती भाग्यलक्ष्मी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा एड्स से बचाव एवं जागरूकता की जानकारी दी। जिसमें छात्राओं को एड्स रोग से उपचार संबंधी जानकारी दी, साथ ही यह संदेश दिया की इसके रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रो. संतोष कुमार राना ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो. तरूण कुमार, श्री धीवराज कुमार भोयर, श्री विनोद कुमार साहू, डॉ श्रेष्ठा शुक्ला, सुश्री जिज्ञासा पटेल, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्री सोमन लाल तारम, श्री यशवन्त देशमुख, श्री धरमू राम राउत, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page