बालोद/अंडा। दिल्ली में आयोजित 14वीं वोविनम मार्शल आर्ट्स में गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम ओड़ारसकरी जिला बालोद की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए, अंजू सिन्हा पिता संतोष कुमार सिन्हा ने स्वर्ण पदक, भुनेश्वरी पिता रूपेन्द्र सिन्हा ने रजत पदक चेतना साहू पिता अतीश साहू ने कांस्य पदक डिम्पल देशमुख पिता ओंकार देशमुख ने कांस्य पदक कुमकुम देशमुख पिता पंकज देशमुख ने कांस्य पदक हासिल की है, इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए ग्राम के सरपंच अनिल सोनी सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान उप सरपंच कुशाल ठाकुर, ग्राम पटेल नरेंद्र यादव , भोला साहू पंच, घासी देशमुख पंच,गुलाब दास मानिकपूरी उपस्थित रहे।
अनिल सोनी सरपंच ओडारसकरी ने विजेता बेटियों का किया सम्मान
