DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल जतन समिति की बैठक में जिपं सदस्य पूजा वैभव साहू ने उठाया जल जीवन मिशन में हो रही लापरवाही का मुद्दा

बालोद- जिला पंचायत बालोद में जल जतन समिति की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें जिले के विभिन्न जल स्रोत, नल जल योजना, सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र क्रमांक 9 की सक्रिय जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने अपने क्षेत्र में सिंचाई की सुचारु व्यवस्था को लेकर बात रखी तो साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न गांव में सामने आई लापरवाही को लेकर भी प्रमुखता से मुद्दा उठाया। जिसमें दरबारी नवागांव, रानीतराई, देउरतराई का मामला उन्होंने उठाया और इस पर अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सभापति श्रीमती लक्ष्मी साहू, सदस्य तेजराम साहू, सदस्य नीलिमा श्याम, सदस्य चुन्नी मानकर सहित संबधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page